तेजस, गरीब रथ, हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल, देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Feb 2026 8:36 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Train: होली पर बिहार आने वाले लोगों की टेंशन बढ़ती जा रही है. गरीब रथ, तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हैं. ऐसे में तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों का सहारा ही लोगों के पास बच रहा. रेलवे की तरफ से 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Holi Special Train: 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. पर्व को लेकर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है. अभी ही तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस या फिर गरीब रथ जैसे प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 20 फरवरी से 3 मार्च तक सीट फुल हो गई है.

ऐसे में लोगों के पास दो ऑप्शन बचता है. पहला तत्काल टिकट का, लेकिन सीटें कम होने की वजह से तत्काल टिकट कई बार लोगों को नहीं मिल पाता है. दूसरा ऑप्शन स्पेशल ट्रेन का लोगों के पास रहता है. जिन भी लोगों ने पहले से ट्रेनों में टिकट बुक नहीं कराए, वे स्पेशल ट्रेन से सफर कर सकते हैं. पैसेंजरों की सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी.

इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

(गाड़ी नंबर- 01667) रानी कमलापति-दानापुर : 27 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 01668) दानापुर-रानी कमलापति: 28 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 09525) हापा-नाहरलगुन : 4 मार्च से हर बुधवार इस ट्रेन को चलाया जाएगा. इससे बिहार से वापस दूसरे राज्य में लौटने में आसानी होगी.

(गाड़ी नंबर- 09526) नाहरलगुन-हापा : 7 मार्च से हर शनिवार को चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 098210 सोगरिया-दानापुर : 28 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 09822) दानापुर-सोगरिया : 2 से 9 मार्च तक चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 01665) रानी कमलापति-अगरतला: 5 मार्च से हर गुरुवार को चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 01666) अगरतला रानी कमलापति : 8 मार्च से हर रविवार को चलाया जाएगा.

पैसेंजरों की सुविधा को देखते हुए चलाई जायेंगी स्पेशल ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, होली के दौरान ट्रेनों में ज्यादा भीड़भाड़ की स्थिति होने की संभावना को देखते हुए रेलवे की तरफ से 1410 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है. इसमें से पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 285 ट्रिप ट्रेनें चलाई जायेंगी. ऐसे में दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. स्पेशल ट्रेनों के अलावा 200 स्पेशल बस चलाने का भी फैसला लिया गया. दिल्ली, कोलकाता, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रमुख राज्यों से बिहार के लिए बसें चलाई जायेंगी.

Also Read: बिहार के इन जिलों में बना रहेगा घना कोहरा, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, जानिए पूर्वानुमान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन