पटना के मसौढ़ी में नवविवाहिता की हत्या, शव गायब कर ससुराल वाले फरार

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 16 May 2026 10:09 PM

विज्ञापन

ए आई द्वारा बनायी गयी तस्वीर

Bihar News: पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जिलालबीघा गांव में दहेज और पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक नवविवाहिता माधुरी कुमारी की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है. शनिवार को मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News(अजय कुमार): पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जिलालबीघा गांव में एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या करने और सबूत छुपाने की नीयत से शव को गायब कर देने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही मृतका का पति और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर फरार हैं. पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

दहेज प्रताड़ना और पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

मृतका की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत भगवान खंधा निवासी मिथिलेश कुमार की पुत्री माधुरी कुमारी के रूप में हुई है. पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने मार्च 2024 में बड़े ही अरमानों के साथ बेटी माधुरी की शादी जिलालबीघा निवासी सीताराम यादव के पुत्र सूरज कुमार से की थी. पर शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा कम दहेज मिलने के ताने दिए जा रहे थे और माधुरी को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पिता के अनुसार, उनका दामाद सूरज कुमार नशेड़ी प्रवृत्ति का है और उसका पास के ही बैरमचक गांव की एक लड़की से अवैध संबंध था. माधुरी जब भी पति के इस गलत रिश्ते और नशे की लत का विरोध करती थी, तो उसे बेरहमी से पीटा जाता था. इसी रंजिश और दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कहीं अज्ञात स्थान पर छुपा दिया.

इलाज के बहाने बाइक पर जबरन ले जाते दिखे आरोपी

पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर उन्हें जिलालबीघा गांव के कुछ ग्रामीणों के जरिए गुप्त सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. सूचना पाकर जब वे सपरिवार आनन-फानन में बेटी के ससुराल जिलालबीघा पहुंचे, तो घर का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था और पूरा घर खाली था.

दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों ने मायके वालों को बताया कि दोपहर के समय माधुरी को इलाज कराने के बहाने बाइक पर बीच में बिठाया गया था, और पीछे बैठा एक व्यक्ति उसे जबरन पकड़े हुए था.  ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ले गए हैं.

प्राथमिकी दर्ज, शव की तलाश जारी

इस दिल दहला देने वाली घटना के संबंध में मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पिता मिथिलेश कुमार के लिखित बयान के आधार पर पति सूरज कुमार, ससुर सीताराम यादव समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या और साक्ष्य छुपाने की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतका के शव को बरामद करना है. शव की खोजबीन और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read:शेखपुरा में साइबर ठगी के 15 लाख के विवाद में दोस्त के 5 साल के बेटे की हत्या, नवादा की पहाड़ी गुफा से शव बरामद

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन