पटना में युवक के साथ जबरन पकरुआ विवाह, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
patna news

थाना में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित

Patna News: पटना के मनेर से पकरुआ विवाह करने का मामला सामने आया है. भाई के ससुराल एक शादी समारोह में गया युवक के साथ मारपीट व बंधक बनाकर पकरुआ विवाह करा दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिला अंतर्गत मनेर के शेरपुर गांव से एक युवक अपने भाई के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर जबरन पकरुआ विवाह करा दिया गया. घटना की शिकायत पीड़ित युवक ने मनेर थाना में दर्ज कराई है.

पहले बंधक बनाया फिर पीटा और करा दी शादी

जानकारी के अनुसार, शेरपुर, बगही गांव के शिव साव के पुत्र अरुण कुमार अपनी भगिनी नीलू कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर दानापुर के पतलापुर रामदास चक स्थित अपने भाई कार्तिक कुमार के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इस दौरान भाई के ससुराल वाले और लड़की पक्ष के लोगों ने अरुण का मोबाइल जब्त कर उसे बंधक बना लिया. इसके बाद युवक के साथ मारपीट करते हुए चांदनी कुमारी नामक युवती के साथ पकरुआ विवाह की रस्म पूरी कर दी गई और जबरन विदाई कराई गई.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पीड़ित युवक ने किसी तरह अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी और उसके बाद वह लड़की के साथ मनेर थाना पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Also Read: बिहार के इंजीनियर के कई ठिकानों पर EOU की रेड, पटना फ्लैट से 40 लाख कैश बरामद, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन