बिहार वालों के लिए गुड न्यूज, इसी महीने मिलेंगी 100 पीएम ई-बसें, सफर होगा और आसान

Updated:
विज्ञापन

बिहार को इसी महीने मिलेंगी 100 पीएम ई-बसें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Good News: बिहार में इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इसी महीने के अंत तक 100 नई पीएम ई-बसें मिलने जा रही हैं. इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पीपीपी मोड पर अपने 31 बस डिपो को आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही बिडिंग प्रक्रिया शुरू करने वाला है.

विज्ञापन

Good News: बिहार के लोगों को जल्द ही पॉल्यूशन फ्री और आरामदायक सफर का तोहफा मिलने वाला है. राज्य में पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को तेज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस महीने के आखिरी हफ्ते तक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के बेड़े में करीब 100 नई पीएम ई-बसें शामिल हो जाएंगी.

विज्ञापन

हाल ही में बस निर्माता कंपनी ग्रीनसेल मोबिलिटी के अधिकारियों ने परिवहन विभाग और निगम के प्रशासक अतुल वर्मा से मिलकर बसों की डिलीवरी की जानकारी साझा की है.

पीपीपी मोड पर बदलेंगे 31 बस डिपो, पीडब्ल्यूसी को मिले खास निर्देश

ई-बस योजना के साथ-साथ बिहार के 31 बस डिपो को आधुनिक बनाने के लिए एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की गई. पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत इन डिपो का पुनर्विकास किया जाना है. बैठक में डिपो को नए सिरे से तैयार करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) के रोडमैप पर बारीकी से चर्चा हुई.

इस दौरान कंसलटेंट कंपनी प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) को सख्त निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द आरएफपी की रिपोर्ट तैयार करें ताकि डिपो के काम के लिए टेंडर यानी बिडिंग की प्रक्रिया वक्त पर शुरू हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समय पर पूरे होंगे प्रोजेक्ट्स

निगम के प्रशासक अतुल वर्मा ने इस पूरी परियोजना को तय समय के भीतर पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि इस काम में विभाग की तरफ से पूरी मदद और जरूरी जानकारियां दी जाएंगी.

उन्होंने साफ किया कि पीएम ई-बस सेवा और डिपो पुनर्निर्माण दोनों ही प्रोजेक्ट्स बिहार के लिए बेहद अहम हैं, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियां और विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम की रफ्तार को बढ़ाएं.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन