बिहार में फिर लौटेगा मानसून! 16 सितंबर से इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
बिहार में 16 सितंबर के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
Bihar Monsoon Return: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 सितंबर तक राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद बहुत कम है और अगले चार दिनों तक उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, 16 सितंबर से मानसून की जोरदार वापसी की संभावना जताई गई है.
Bihar Monsoon Return: बिहार में 15 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना काफी कम है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 सितंबर को कोसी क्षेत्र के सुपौल, मधुबनी समेत कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद 16 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है. इसका असर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहने की संभावना बताई गई है.
अगले कुछ दिन गर्मी और उमस से राहत नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक पटना समेत बिहार के सभी जिलों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है, लेकिन बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी महसूस होगी. यह स्थिति पूरे बिहार में रहने की संभावना है.
बिहार में अब भी सामान्य से 27% कम बारिश
आंकड़ों के मुताबिक, इस साल बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. एक जून से 8 सितंबर तक राज्य में कुल 601.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. यह इस अवधि के सामान्य औसत से 27 प्रतिशत कम है. हालांकि सितंबर में बारिश की स्थिति पिछले महीनों के मुकाबले बेहतर हुई है.
जून से अगस्त तक बारिश रही कम
बिहार मौसम सेवा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जून, जुलाई और अगस्त में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.
जून: राज्य में 103.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात से 36 प्रतिशत कम रही.
जुलाई: इस महीने 227.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 33 प्रतिशत कम है.
अगस्त: राज्य में 190.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम रही.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश
सितंबर में अब तक बारिश का आंकड़ा बेहतर रहा है. इस महीने अब तक 79.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. यह सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक है. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना कम है.
मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर के बाद मानसून के फिर लौटने की संभावना है. इस दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम का यह बदलाव अक्टूबर के पहले सप्ताह तक असर डाल सकता है.
इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड: 1 अक्टूबर से ब्लॉक हो जाएगा इन लोगों का राशन कार्ड, पहले मिलेगा सुधार का मौका
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए