गोपालगंज के वसीम अकरम 10 साल की सजा के बाद दुबई से भारत लौटे, PM मोदी की पहल से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

सांसद आलोक कुमार सुमन वसीम को मिठाई खिलाते हुए

Gopalganj Youth Wasim Akram Release From Dubai Jail: बिहार के गोपालगंज के वसीम अकरम दुबई में 10 साल की सजा काटने के बाद सुरक्षित वतन लौट आए हैं. प्रतिबंधित क्षेत्र का वीडियो बनाने के आरोप में फंसे वसीम को पीएम मोदी की पहल और स्थानीय सांसद के प्रयासों के बाद दुबई जेल से रिहाई मिल सकी है.

विज्ञापन

Gopalganj Youth Wasim Akram Release From Dubai Jail: गोपालगंज के इंदरवा रफी गांव के रहने वाले वसीम अकरम दुबई की जेल से रिहा होकर अपने घर लौट आए हैं. कई महीनों की चिंता, इंतजार और दुआओं के बाद बेटे की घर वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है. वतन लौटते ही वसीम सबसे पहले गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से मिलने पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

आलोक कुमार सुमन ने वसीम अकरम का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने वसीम को गले लगाया, अपने हाथों से मिठाई खिलाई और कहा कि यह सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे गोपालगंज और देश के लिए खुशी का पल है.

रोजगार के लिए गए थे दुबई, जेल पहुंच गए

वसीम अकरम रोजगार की तलाश में दुबई गए थे. लेकिन 6 मार्च को दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोप था कि ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान उन्होंने प्रतिबंधित इलाके का वीडियो बना लिया था. मामला अदालत तक पहुंचा और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई.

जैसे ही वसीम को सजा मिलने की खबर गांव पहुंची, परिवार पूरी तरह टूट गया. माता-पिता और परिजन लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ करते रहे. सभी के मन में यही सवाल था कि क्या वसीम कभी अपने घर लौट पाएंगे.

परिवार ने सांसद से लगाई मदद की गुहार

वसीम के परिवार ने गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से मदद की अपील की. सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और वसीम की रिहाई के लिए लगातार प्रयास शुरू किए.

भारत सरकार और भारतीय दूतावास ने निभाई अहम भूमिका

मामले को आगे बढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुबई से बातचीत कर वसीम की रिहाई की अपील की. इसके बाद भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और दुबई प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बना रहा. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वसीम की रिहाई हुई और उन्हें सुरक्षित भारत भेज दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घर लौटकर जताया सभी का आभार

भारत लौटने के बाद वसीम सीधे सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने सांसद, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और उन सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए.

जेल में भी था देश पर पूरा भरोसा

वसीम ने बताया कि जेल में कई बार उन्हें लगा कि शायद अब वापसी मुश्किल है. लेकिन उनके मन में हमेशा यह विश्वास था कि उनका देश उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा. आखिरकार वही भरोसा सच साबित हुआ और वह सुरक्षित अपने परिवार के बीच लौट आए.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन