बिहार में मानसून दिखाएगा दम, 20 से 22 जुलाई तक बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

बिहार मौसम खबर
Bihar Monsoon Rain: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 20 से 22 जुलाई के बीच कई जिलों में तेज आंधी, हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां मूसलाधार बारिश की संभावना है. सफर करने से पहले अपने जिले का मौसम जरूर जान लें.
Bihar Monsoon Rain: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने 20 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक कई इलाकों में तेज आंधी, हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
इस दौरान कुछ जिलों में लोगों को ज्यादा सावधान रहने को कहा गया है. कुछ हिस्सों में मौसम बिल्कुल सामान्य रहेगा. अगर आप इन तीन दिनों में कहीं सफर करने वाले हैं, तो अपने शहर के मौसम की जानकारी जरूर रख लें.
20 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है.
पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, बेगुसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम शांत रहेगा.
21 जुलाई को मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत इन जिलों को राहत
21 जुलाई को भारी बारिश के भारी अलर्ट से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन एक बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद और अरवल जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं.
मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी के साथ-साथ सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम साफ रहेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
22 जुलाई को बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी की आशंका
22 जुलाई को भी बिहार का मौसम मिलाजुला रहने वाला है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, पटना, जहानाबाद और अरवल जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है. इन जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में मौसम पूरी तरह सुहावना और शांत रहेगा.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










