15 मई के बाद बिहार में खरीदी ईवी गाड़ियों पर मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ

नए ईवी खरीदारों को सब्सिडी देने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
Online Subsidy For New Electric Vehicles: बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत नए ईवी खरीदारों को सब्सिडी देने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 15 मई 2026 के बाद खरीदी गई दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर इसका लाभ ले सकते हैं.
Online Subsidy For New Electric Vehicles: बिहार में प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सम्राट सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति 2026 को मंजूरी मिलने के बाद, अब नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी देने का काम शुरू हो गया है.
परिवहन विभाग ने इसके लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक खास लिंक भी एक्टिव कर दिया है, जिससे लोग घर बैठे सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. विभाग ने साफ किया है कि यह सब्सिडी सिर्फ उन्हीं गाड़ियों पर मिलेगी, जो 15 मई 2026 या उसके बाद खरीदी गई हैं.
फॉर्म भरने के लिए चाहिए होंगे ये जरूरी दस्तावेज
सब्सिडी पाने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान और ऑनलाइन रखा गया है. गाड़ी मालिकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर कुछ जरूरी जानकारियां भरनी होंगी. आवेदन करते समय आपको अपने जिले का नाम, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (RC), इंजन नंबर, चेसिस नंबर और गाड़ी खरीदने की तारीख डालनी होगी.
इसके साथ ही अपना पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते की पूरी जानकारी (Details) और मांगे गए जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे ताकि सब्सिडी का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पेट्रोल की जगह ईवी चुनने वालों की मौज
यह पूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण-अनुकूल परिवहन रोजगार योजना' के तहत गाड़ियों के हिसाब से पैसे जारी किए जाएंगे. इस योजना के तहत दोपहिया (बाइक-स्कूटर), कमर्शियल इस्तेमाल वाले तीनपहिया (ऑटो) और चारपहिया (कार) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन राशि को मंजूरी देकर उसे सीधे ट्रांसफर किया जाएगा.
सरकार की इस स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ईवी (EV) गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










