नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के विरोध में खड़गपुर में प्रदर्शन

नीट - यूजी 2026 पेपर लीक के विरोध में खड़गपुर में नागरिक समाज का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ खड़गपुर में छात्रों और नागरिकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खड़गपुर : नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में खड़गपुर में नागरिक समाज के बैनर तले प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने नयी दिल्ली में जारी अनशन और आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली निकाली, जिन पर ‘नीट-यूजी 2026 पेपर स्कैम’, ‘जस्टिस फॉर स्टूडेंट’ और ‘एजुकेशन नॉट बी सोल्ड’ जैसे संदेश लिखे थे.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में छात्रों का विश्वास बनाये रखने के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










