पहली बार सदन में बोले मंत्री निशांत कुमार, कहा- पिताजी ने 20 सालों में जो काम किया, उसे आगे बढ़ाना है

Updated:
विज्ञापन

निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पहला दिन था. स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी निशांत कुमार ने पहली बार भाषण दिया. इस दौरान निशांत कुमार ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के 20 सालों के शासनकाल की उपलब्धियां बताई.

विज्ञापन

Bihar Assembly Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के साथ सोमवार को बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई. पहले दिन की कार्यवाही के बाद सदन को मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. ऐसे में आज एमएलसी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधान परिषद में पहली बार अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को गिनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री बोले- देश और दुनिया में बिहार बना उदाहरण

सदन में निशांत कुमार ने कहा, पिछले 20 सालों में हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और हर क्षेत्र में काम किया. सरकार ने दलित, महादलित, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, मजदूर, युवा, महिला इन सबके लिए काम किया. हमारा बिहार 20 वर्षों में देश-दुनिया में उदाहरण बना. चाहे वह महिला सशक्तिकरण हो, शराबबंदी हो, जीविका हो या जल-जीवन हरियाली हो.

मंत्री बोले- नीतीश कुमार का मिलता रहेगा मार्गदर्शन

आगे उन्होंने यह भी कहा, पिताजी ने 20 वर्षों के शासनकाल में यह बताया कि राजनीति सामाजिक परिवर्तन का एक जरिया हो सकता है. सीएम सम्राट चौधरी के शासनकाल में इस सिलसिले को कायम रखना है और बिहार के गौरव को बढ़ाना है. पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे बढ़ाना है. नीतीश कुमार ने भले ही राज्यसभा जाने का निर्णय लिया लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ रहेगा. जनता के हित में जो बात है, वो सदन में रखने का काम करेंगे.

जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आज जन्मदिन भी है. सदन में पहुंचने पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं. इसके लिए निशांत कुमार ने उन्हें धन्यवाद दिया. इससे पहले निशांत कुमार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान उनके पिता नीतीश कुमार भी मौजूद थे. यहां दोनों ने पूजा-पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लिया. साथ ही बिहार की सुख-शांति की कामना भी की.

Also Read: बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र: पहले दिन NEET, NTA और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन