मसौढ़ी: घर में पानी घुसा तो अधिकारियों को घेरा, बोले बाढ़ पीड़ित- न राहत मिली, न चारा

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों को घेरे हुए बाढ़ पीड़ित

मसौढ़ी के मुस्तफापुर गांव में बाढ़ से त्रस्त लोगों ने अधिकारियों से राहत की गुहार लगाई. घरों में पानी भरने, चारे की कमी और सांपों के खतरे से परेशान ग्रामीणों ने तत्काल मदद की मांग की.

विज्ञापन

Floods in Masaurhi : पुनपुन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित मुस्तफापुर गांव में शुक्रवार को जायजा लेने पहुंचे अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों ने घेर लिया. लोगों ने राहत की मांग करते हुए अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं. पटना की एडीएम आसीन शाहीन और बीडीओ उदय कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरों में पानी, खाने-पीने से लेकर रहने तक की परेशानी

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि घरों में पानी घुस जाने से रहने और खाने-पीने की परेशानी बढ़ गयी है. मवेशियों के लिए चारा नहीं मिल रहा है. वहीं, बाढ़ के पानी के बीच जहरीले सांप और कीड़ों का खतरा भी बना हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि संपर्क मार्ग टूट जाने से आवागमन भी मुश्किल हो गया है.

सामुदायिक किचन और नाव चलाने की मांग

ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव में सामुदायिक किचन शुरू कराने, नाव चलाने और अस्थायी मेडिकल कैंप लगाने की मांग की. उनका कहना था कि बाढ़ के कारण जरूरी सामान और इलाज के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

पूर्व विधायक ने भी पीड़ितों की मांग का समर्थन किया

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने भी बाढ़ पीड़ितों की मांगों का समर्थन किया. उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की जरूरत बतायी.

जल्द शुरू होगी राहत की व्यवस्था

बीडीओ उदय कुमार ने जल्द सामुदायिक किचन शुरू कराने और नाव परिचालन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया. वहीं, एडीएम आसीन शाहीन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन