कृष्णोत्सव में बी प्राक का जलवा, मंत्री अशोक चौधरी को मंच पर बुलाकर सुनाया 'दिल तोड़कर हंसती हो मेरा'
जन्माष्टमी पर कार्यक्रम में मौजूद पंजाबी सिंगर बी प्राक व मंत्री अशोक चौधरी
पटना के कृष्णोत्सव में पंजाबी सिंगर बी प्राक ने अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को मंच पर बुलाकर खास गाना सुनाया.
B Praak in Patna : राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित कृष्णोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक ने अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. बी प्राक के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आये. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा.
आपके शहर में
मंच पर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, बी प्राक ने सुनाया खास गाना
कार्यक्रम के दौरान बी प्राक ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को मंच पर बुलाया. इसके बाद उन्होंने अशोक चौधरी के लिए 'दिल तोड़कर हंसती हो मेरा' गाना सुनाया. इस दौरान दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकार का स्वागत किया.
'पटना में परफॉर्म करना मेरे लिए सौभाग्य'
बी प्राक ने पटना में प्रस्तुति देने को अपने लिए सौभाग्य बताया. उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े मंत्री अशोक चौधरी और सांसद शांभवी चौधरी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पटना में दर्शकों के बीच परफॉर्म कर उन्हें बेहद खुशी हुई.
अक्षरा सिंह की भी की जमकर तारीफ
बी प्राक ने भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की भी जमकर तारीफ की. उनकी तारीफ के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला. कृष्णोत्सव का पूरा आयोजन संगीत और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए