पटना: बाढ़ प्रभावित गांव में अचानक ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबे चार लोग; SDRF ने सभी को निकाला

Updated:
विज्ञापन

गिरे मकान का जमा मलबा

पटना जिले के मनेर में बाढ़ से प्रभावित एक घर अचानक ढह गया, जिससे चार लोग मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों की मदद और SDRF की तत्परता से चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

विज्ञापन

House collapses due to floods in Maner : पटना जिले के मनेर स्थित किता चौहत्तर पश्चिमी पंचायत के हल्दी छपरा नया टोला बाढ़ प्रभावित गांव में शुक्रवार की रात अचानक एक मकान ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से उसमें मौजूद चार लोग मलबे में दब गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात के अंधेरे और चारों ओर पानी से रेस्क्यू में आयी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश और बाढ़ के कारण मकान पहले से ही प्रभावित था. अचानक मकान ध्वस्त होने के बाद चार लोग मलबे में दब गये. चारों ओर बाढ़ का पानी और रात का अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई.

एसडीआरएफ ने चारों को मलबे से सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाल लिया. तीन लोगों की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

घायल को बोट से अस्पताल पहुंचाया

मलबे में दबने से मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें अपनी बोट के माध्यम से मनेर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पटना इस्कॉन पहुंचे नीतीश कुमार, राधारानी का दर्शन किये, शिक्षा मंत्री, बोले- यहां आने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन