बिहार के इन जिलों में बना रहेगा घना कोहरा, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, जानिए पूर्वानुमान

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार के चार जिलों में आज घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा.
Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास भी हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 4 जिलों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और पूर्णिया के कुछ इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है.
जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से राज्य के लगभग सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. लेकिन तापमान सामान्य बना रहेगा. राज्य का तापमान गिरने की संभावना नहीं जताई गई है. फरवरी महीने में ही ठंड की पूरी तरह से विदाई की संभावना जताई गई है. 14 फरवरी के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?
पिछले 24 घंटे की बात करें तो, ज्यादातर जिलों के तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से दिए गए अपडेट के मुताबिक, किशनगंज, सबौर, बांका, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गयाजी, अरवल, औरंगाबाद, डेहरी और कैमूर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लेकिन इन जगहों में सिर्फ एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट ही दर्ज की गई. बाकी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

बिहार में भीषण गर्मी पड़ने के मिल रहे संकेत
बिहार में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. दरअसल, फाल्गुन का महीना चल रहा है और अभी से ही गंगा नदी सूख रही है. आम तौर पर वैशाख या फिर जेठ महीने में नदियां सूखती हैं. लेकिन अभी से ही नदियों के जलस्तर में कमी आने से चिंता बढ़ गई है. लेकिन ऐसी स्थिति को देखते हुए पीएचईडी विभाग भी सतर्क हो गया है और संभावित पानी के संकट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.
Also Read: बिहार के ग्रामीण एसपी अब हुए और पावरफुल, गृह विभाग का बड़ा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




