पूर्णिया, किशनगंज के बाद हाजीपुर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, परिसर खाली कर सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर कोर्ट में सर्च ऑपरेशन

Bihar Bomb Threat: हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए परिसर खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मामले की जांच में साइबर सेल भी जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar Bomb Threat: बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है. कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया.

हाजीपुर स्थित कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस खबर के सामने आते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए. इससे पहले सोमवार को ही पूर्णिया और किशनगंज के सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

धमकी मिलते ही वैशाली एसपी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर पहुंच गया. पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.

SDPO दलबल के साथ पहुंचे, परिसर खाली कराया गया

सदर SDPO सुबोध कुमार खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना समय गंवाए कोर्ट के सभी कमरों को खाली कराना शुरू कर दिया. जज, वकील और मुवक्किलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एहतियात के तौर पर कोर्ट के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम लोगों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है.

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पूरे कोर्ट परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. पुलिस यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो मौजूद नहीं है. फिलहाल कोर्ट का कामकाज पूरी तरह रोक दिया गया है, जिससे वहां अफरा-तफरी और डर का माहौल बना हुआ है.

साइबर सेल कर रही ईमेल की जांच

धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है. पुलिस उस ईमेल आईडी को ट्रैक कर रही है, जिससे यह संदेश भेजा गया. अधिकारियों का कहना है कि यह शरारत है या कोई बड़ी साजिश, इसकी गहराई से जांच की जा रही है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

इसी दिन पूर्णिया और किशनगंज कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ऐसे में पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया जा रहा है.

Also Read: बिहार में बालू घाट नीलामी की अड़चनें खत्म करने की तैयारी, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन