ePaper

गूगल रिव्यू के नाम पर महिला से 3.27 लाख रुपये की ठगी

Updated at : 03 Jun 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल रिव्यू के नाम पर महिला से 3.27 लाख रुपये की ठगी

patna news: पटना सिटी. खाजेकलां थाना के पानदरीवा गली हमाम मुहल्ला निवासी युवती ईशा राज गुप्ता ने ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकार हो गयी. उनके खाते से तीन लाख 27 हजार 230 रुपये की ठगी कर ली.

विज्ञापन

पटना सिटी. खाजेकलां थाना के पानदरीवा गली हमाम मुहल्ला निवासी युवती ईशा राज गुप्ता ने ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकार हो गयी. उनके खाते से तीन लाख 27 हजार 230 रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता ने खाजेकलां थाना में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया है कि गूगल रिव्यू में पांच कार्य सौंपा गया था. छठे कार्य के तौर पर एक मर्चेंट एकाउंट बनाने और पैसा डालने को कहा. जिसमें साइबर अपराधियों ने झांसा दिया कि पूरी राशि 30 फीसदी मुनाफा से वापस आयेगी. इसके लिए 7100 रुपये की राशि जमा करायी. फिर कार्य में गलती होने की बात कह 28 हजार 980 रुपये और 60 हजार 980 रुपये की राशि और जमा करायी गयी. फिर एकाउंट फ्रीज होने की बात कह 100 फीसदी राशि की मांग रखी. इस तरह से तीन लाख 27 हजार 230 रुपये की राशि साइबर बदमाशों ने ठग लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

रायफल के साथ युवक गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी रायफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी नंदाचक गांव के पास वाहन जांच अभियान के दौरान हुई.

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान अन्ना उष्फा गांव निवासी के रूप में की गयी है. जांच के दौरान जब बाइक सवार युवक को रोका गया, तो उसके पास से एक देसी रायफल बरामद की गयी. पूछताछ में युवक हथियार के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया.

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने नहीं आया है कि युवक इस हथियार को लेकर कहां जा रहा था. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वह किसी परीक्षा में शामिल होने जा रहा था, या फिर यह हथियार बेचने या खरीदने के उद्देश्य से कहीं ले जा रहा था. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह रायफल की तस्करी करता था या किसी से इसे खरीदा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन