जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आंदोलन
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Jun 2025 12:34 AM
patna news: नौबतपुर. प्रखंड के करणपुरा गांव में औद्योगिक पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर काफी संख्या में किसान व ग्रामीण इकट्ठा होकर औद्योगिक पार्क का जमकर विरोध किया.
नौबतपुर. प्रखंड के करणपुरा गांव में औद्योगिक पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर काफी संख्या में किसान व ग्रामीण इकट्ठा होकर औद्योगिक पार्क का जमकर विरोध किया. इसके अलावा किसानों और ग्रामीणों ने कहा कि सरकार किसान के कमर को तोड़ने का प्रयास कर रही है. अगर किसान खेती नहीं करेंगे तो क्या कंपनी फैक्ट्री में काम करेंगे. जिसे लेकर लोगों ने विरोध करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि सरकार के द्वारा नौबतपुर प्रखंड के आसपास के कई गांव को औद्योगिक पार्क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए निर्णय लिया है. सरकार के इस निर्णय को लेकर रविवार को नौबतपुर के काफी संख्या में किसान और ग्रामीणों ने करणपुरा गांव के पास इकट्ठा हो गये. किसान और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया. मजदूर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले काफी संख्या में पहुंचे जमीन के मालिक और किसानों ने आंदोलन करते हुए किसानों ने अपनी बातों को रखा और किसी भी हालत में सरकार को जमीन देने से इनकार किया है. किसानों ने कहा कि जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन को नहीं देंगे. जमीन ही हमारी पहचान है अगर जमीन दे देंगे तो हम लोग कहां जाएंगे. खेती करने वाला जमीन भी सरकार हमसे लेना चाहती है. अगर खेती वाला जमीन सरकार ले लेगी तो हम लोग और हमारा परिवार कैसे चलेगा. जिसे लेकर लगातार लोग विरोध करते रहे. मौजूद किसान और ग्रामीणों ने कहा कि अब हम लोगों का आंदोलन लगातार जमीन अधिग्रहण को लेकर सरकार के खिलाफ चलेगी. इस मौके पर कई स्थानीय किसान नेता समेत कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










