छापेमारी में जब्त हुआ नकली घी रैपर, स्टीकर व अन्य सामान
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Apr 2025 1:11 AM
patna news: पटना सिटी. मालसलामी थाना पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में किराना मंडी मारूफगंज स्थित एक गोदाम सह कारखाने में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के मिलते जुलते नाम वाले घी, रैपर, स्टीकर, तैयार घी और कच्चा माल बरामद किया है.
पटना सिटी. मालसलामी थाना पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में किराना मंडी मारूफगंज स्थित एक गोदाम सह कारखाने में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के मिलते जुलते नाम वाले घी, रैपर, स्टीकर, तैयार घी और कच्चा माल बरामद किया है.
कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी टोटन चक्रवती ने बताया कि कंपनी के नाम पर यहां पर नकली पूजा घी का निर्माण और बिक्री की जा रही थी. इसके बाद मंडी में जांच पड़ताल कर तैयार घी का सैपल संग्रह किया. इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके आलोक में दंडाधिकारी राधाकृष्ण ओझा के नेतृत्व में मालसलामी थाना की पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के लिए गोदाम में पहुंची पुलिस टीम ने तैयार माल, रैपर, घी, स्टीकर, कच्चा माल समेत अन्य समान बरामद किया. कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि यहां तैयार माल को बाजार में बेचा रहा था. जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था. कंपनी के अधिकारी की माने तो बीते वर्ष अगस्त महीने में भी इसी प्रतिष्ठान में पुलिस ने छापेमारी की थी. इसके बाद भी धंधा चल रहा था. मालसलामी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि के बयान पर कॉपी राइट के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










