कर्नाटक की सियासत में गर्मजोशी: ब्रेकफास्ट पर पहुंचे डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छुए

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से की मुलाकात (Photo: PTI)
सीएम सिद्धारमैया के घर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में नेताओं के लिए खास साउथ इंडियन मेन्यू रखा गया. इडली, वड़ा और मसाला डोसा के साथ पोंगल, उप्पित, केसरीबाथ, सागू, सांभर और चटनी भी परोसी गई. इस बीच एक खास तस्वीर सामने आई है.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं. सिद्धारमैया ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ब्रेकफास्ट के पहले और ब्रेकफास्ट के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं. एक तस्वीर में डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के पैर छूते नजर आ रहे हैं.
PHOTO | Bengaluru: Karnataka Deputy CM DK Shivakumar meets, seeks blessings of CM Siddaramaiah during breakfast meeting.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
(Source: Third Party) pic.twitter.com/ElUMJENE5k
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. इस दौरान शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई.
VIDEO | Bengaluru: Karnataka Chief Minister Siddaramaiah, who is widely expected to step down, hosted a breakfast for his cabinet colleagues at his official residence. His current deputy and possible successor, D K Shivakumar and other cabinet colleagues attended the breakfast… pic.twitter.com/JJa3e6Q7IU
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
डीके शिवकुमार के आवास के बाहर समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मिठाइयां बांटीं और उनके समर्थन में नारे लगाए. समर्थकों में उत्साह देखा गया और वे लगातार शिवकुमार के पक्ष में आवाज बुलंद करते रहे.
यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, राज्यपाल की गैरमौजूदगी से कर्नाटक का सियासी सस्पेंस और गहराया
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के बाहर गुरुवार (28 मई) को बैरिकेड लगाए जा रहे थे. आम जनता और मीडिया के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे थे. पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










