सोनम वांगचुक भूख हड़ताल : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा- जिंदगी अनमोल है, वांगचुक की सेहत पर रखें नजर

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक (PTI Photo)

दिल्ली हाईकोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से जुड़ी जनहित याचिका पर गुरुवार को (16 जुलाई) सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की. पढ़ें, कोर्ट ने क्या कहा.

विज्ञापन

केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या वांगचुक की सेहत पर नजर रखने का कोई इंतजाम है? इस पर तुषार मेहता ने बताया कि उनकी रोजाना मेडिकल जांच होती है और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी रिपोर्ट नियमित रूप से शेयर की जाती हैं.

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से कहा है कि सोनम वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराएं. हाईकोर्ट ने कहा कि जीवन सबसे अनमोल है. तुषार मेहता ने हाईकोर्ट से कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है. सोनम वांगचुक की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और उनकी सेहत की निगरानी पर केंद्र सरकार को कोई आपत्ति नहीं है.

ये भी पढ़ें: Video : भूख हड़ताल के 19वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बोले- मैं ठीक नहीं हूं

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पिछले 25 दिनों से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रही है. सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन से जुड़े थे. तभी से वह जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola