Video : भूख हड़ताल के 19वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बोले- मैं ठीक नहीं हूं

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक (Photo: PTI)

Video : क्या 19 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक की सेहत अब चिंता का विषय बन गई है? जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने क्या कहा देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का गुरुवार (16 जुलाई) को 19वां दिन है. उन्होंने कहा कि उनकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. 15 जुलाई तक उनका वजन घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया है. वांगचुक नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. बुधवार देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह ठीक नहीं हूं, लेकिन मेरी हालत इतनी भी खराब नहीं है.

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 59 साल के सोनम वांगचुक की हालत बहुत अच्छी नहीं है. डॉक्टर 24 घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं. पिछले 24 घंटों में उनका वजन 400 ग्राम और घट गया है. भूख हड़ताल शुरू करने के बाद से अब तक उनका कुल वजन करीब 8.9 किलोग्राम कम हो चुका है और फिलहाल उनका वजन 57.15 किलोग्राम है.

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले डॉक्टर?

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर 105/76 mmHg, ब्लड शुगर 80 mg/dL और ऑक्सीजन स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि वह पूरी तरह होश में हैं और मानसिक रूप से अलर्ट हैं, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए 24 घंटे लगातार निगरानी की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर के खा रहे हैं, जंतर-मंतर से फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा के वीडियो ने खड़ा किया विवाद

वीडियो मैसेज में क्या बोले सोनम वांगचुक?

वीडियो मैसेज में सोनम वांगचुक ने समर्थकों से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील न करने को कहा. उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को आयोजित 'चलो संसद' मार्च में शामिल होने की अपील की. वांगचुक ने कहा कि मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, बल्कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च में मेरे साथ शामिल होइए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola