सड़क पार कर रही मासूम को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Buxar News :

अस्पातल का फोटो.

Buxar News : चौसा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Buxar News : (विनोद कुमार सिंह ) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-बक्सर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बारा मोड़ के पास सड़क पार कर रही 10 वर्षीय बच्ची तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-04 निवासी सुमलिया की बेटी बुधवार सुबह करीब 10 बजे बारा मोड़ के पास सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान चौसा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर लगते बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल बच्ची को उठाकर इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

Also Read : घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई, महिला का मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन