जमुई के गिद्धौर-झाझा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आइसक्रीम कारोबारी की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

जमुई के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया

Jamui Road Accident: जमुई के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गिद्धौर से कुमार सौरभ की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamui Road Accident:जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आइसक्रीम बेचने वाले 40 वर्षीय बिरजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा संसारपुर गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

आइसक्रीम लेने जा रहे थे बिरजू यादव

मृतक की पहचान गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई है. बताया गया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करते थे और झाझा के दादपुर स्थित फैक्ट्री से आइसक्रीम लेने जा रहे थे. इसी दौरान गिद्धौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चालक फरार, सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी राशि मालिक, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय, ममता प्रकाश, पंकज सिंह, मनीष कुमार और बीडीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं समाजसेवी और मुखिया प्रतिनिधि कल्याण सिंह की पहल पर काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी सबिता देवी, पुत्र मिथुन यादव, छोटू कुमार और पुत्री गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन