पटना सिटी में ईद-उल-अजहा की रौनक, नमाज में मांगी खुशहाली और तरक्की की दुआ, खानकाहों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

ईद उल अजहा नमाज

Patna News:P पटना सिटी में ईद-उल-अजहा की रौनक, नमाज में मांगी खुशहाली और तरक्की की दुआ, खानकाहों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़, पटना सिटी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार श्रद्धा और पारंपरिक तरीके से मनाया गया. खानकाहों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की. नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई.

विज्ञापन

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव) पटना सिटी, जो सूफी संतों और ऐतिहासिक खानकाहों की नगरी मानी जाती है, वहां गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर खानकाहों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा की गयी और लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी.

ईदगाहों और खानकाहों में अदा की गयी बकरीद की नमाज

शनिचरा ईदगाह, दरगाह शाह अरजानी, खानकाह इमादिया मंगल तालाब, वारगाहे इश्क तकिया शरीफ मीतन घाट, शाही ईदगाह गुलजारबाग, खानकाह मुनइमिया, चौक मदरसा गली स्थित जामा मस्जिद, खानकाह फैयाजिया सिमली और खानकाह पीरदमरिया सहित कई स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी. वहीं शिया समुदाय के लोगों ने बौली मस्जिद, इमामबाड़ा गुलजारबाग स्टेट, कबुतरी मस्जिद, हसन साहिब की मस्जिद, नौजर कटरा इमामबाड़ा, पत्थर मस्जिद और गुजरी बाजार स्थित अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की.

नमाज के बाद गले मिलकर दी गई मुबारकबाद

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया. इसके बाद घरों में जाकर पारंपरिक तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गयी, जिससे पूरा इलाका त्योहार की खुशियों से भर गया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और सघन गश्ती की व्यवस्था की गयी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन