बिहार पुलिस को मिले 19,838 नये सिपाही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने भी मारी बाजी

सिपाही भर्ती
Patna News: बिहार पुलिस को मिले 19,838 नये सिपाही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने भी मारी बाजी. बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा जारी परिणाम में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
Patna News: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा जारी परिणाम में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी शामिल हैं.
महिलाओं की दमदार भागीदारी

इस भर्ती में 12,509 पुरुष, 7,312 बिहार मूल की महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. कुल चयनित अभ्यर्थियों में लगभग 37 फीसदी महिलाएं शामिल हैं, जिसे बिहार पुलिस भर्ती में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
बिहार पुलिस और विशेष सशस्त्र पुलिस में मिली नियुक्ति
चयनित अभ्यर्थियों में 16,852 को बिहार पुलिस और 2,986 को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नियुक्ति दी गयी है. सभी अभ्यर्थियों की यूनिट भी आवंटित कर दी गयी है. नये सिपाहियों को 20 जून से 19 जुलाई के बीच योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGP ने दी बड़ी जानकारी
पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिदेशक सह केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि अब अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच नियुक्ति प्राधिकारों द्वारा कराया जायेगा.
हर वर्ग के अभ्यर्थियों को मिला मौका

भर्ती प्रक्रिया में गैर आरक्षित वर्ग के 7,935, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1,983, पिछड़ा वर्ग के 2,381 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3,571, अनुसूचित जाति के 3,174, अनुसूचित जनजाति के 199 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि के 595 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है.
17 लाख से ज्यादा आवेदन
इस भर्ती के लिए 11 मार्च 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था. करीब 17 लाख 6 हजार 628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13 लाख 30 हजार 121 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए. इसके बाद 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
गृहरक्षक और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को भी मिला मौका
चयनित अभ्यर्थियों में 332 बिहार राज्य में नामांकित और प्रशिक्षित गृहरक्षक शामिल हैं. वहीं 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी भर्ती में सफलता मिली है.
ALSO READ: बिहार में TRE-4 में बंपर बहाली, जुलाई से शुरू होगी 20 हजार पदों पर भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










