बिहार में TRE-4 में बंपर बहाली, जुलाई से शुरू होगी 20 हजार पदों पर भर्ती

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 28 May 2026 7:37 AM

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Patna News: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार जुलाई से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार जुलाई से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इस चरण में करीब 20 हजार शिक्षकों की बहाली की तैयारी की जा रही है.

शिक्षा विभाग ने तेज की तैयारी

शिक्षा विभाग ने TRE-4 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. विभाग स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की जरूरत की रिपोर्ट पहले ही मंगा चुका है. अब भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सके.

शिक्षा मंत्री ने कहा हर हाल में आयेगा नोटिफिकेशन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जुलाई में TRE-4 का नोटिफिकेशन हर हाल में जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग को सभी जरूरी निर्देश दिये जा चुके हैं और तैयारी अंतिम चरण में है.

इस साल होगी परीक्षा जल्द शुरू होंगे आवेदन

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. सरकार इसी वर्ष परीक्षा कराने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है ताकि योग्य अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति हो सके.

46 हजार से घटी भर्ती सरकार ने बदली रणनीति

शुरुआत में TRE-4 के तहत 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की योजना बनायी गयी थी. हालांकि अब सरकार शिक्षक बहाली को नियमित प्रक्रिया बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना है.

ALSO READ: पटना में महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ बड़ा आंदोलन,आज दो घंटे हड़ताल, जून से 25% तक बढ़ सकता है किराया

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन