पटना में महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ बड़ा आंदोलन,आज दो घंटे हड़ताल, जून से 25% तक बढ़ सकता है किराया

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 28 May 2026 7:15 AM

विज्ञापन

महंगे पेट्रोल-डीजल आंदोलन

Patna News: पटना में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को परिवहनकर्मी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल और विरोध प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Patna News: पटना में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को परिवहनकर्मी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल और विरोध प्रदर्शन करेंगे. यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं, तो 1 जून से ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा.

टाटा पार्क में हुई आपात बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में ट्रांसपोर्ट यूनियनों की आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिहार और पटना की कई परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और बढ़ती ईंधन कीमतों पर गहरी नाराजगी जताई. सभी यूनियनों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया.

“वाहन चलाना मुश्किल हो गया है”, बोले यूनियन नेता

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और गाड़ी के पार्ट-पुर्जों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से वाहन चलाना बेहद कठिन हो गया है. उन्होंने कहा कि महंगाई ने परिवहन व्यवसाय को संकट में डाल दिया है.

कई यूनियनों के प्रतिनिधि बैठक में रहे मौजूद

बैठक में पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ से पप्पू यादव, प्रमोद कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे. वहीं बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ से चुन्नू सिंह और सत्येंद्र लाल ने भी हिस्सा लिया. इसके अलावा पटना जिला ई-रिक्शा चालक संघ और बिहार स्टेट मोटर कैब चालक संघ के कई प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए.

ALSO READ: आज पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर की Live Aarti घर बैठे कैसे देखें, जानें पूरी टाइमिंग

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन