IGIMS में 4 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से निकाला गया मक्के का दाना

Updated:
विज्ञापन
Patna News

Patna News: ब्रोंकोस्कोपी की मदद से चिकित्सकों ने बचाई मासूम की जान, सांस की नली से निकाला गया मक्के का दाना

विज्ञापन

Patna News: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 4 वर्षीय बच्चे की सांस की नली में फंसे मक्के के दाने को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है.

अचानक सांस लेने में होने लगी परेशानी

जानकारी के अनुसार बच्चे को अचानक सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी एवं बेचैनी की शिकायत होने लगी. परिजन उसे तत्काल IGIMS लेकर पहुंचे. चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि खेलते समय बच्चा मक्के का दाना निगल रहा था, जो सांस की नली में जाकर फंस गया.

बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने किया सफल उपचार

मामले की गंभीरता को देखते हुए IGIMS के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने तुरंत ब्रोंकोस्कोपी (Bronchoscopy) की सहायता से मक्के के दाने को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। इस टीम का नेतृत्व प्रो. डॉ. विनीत कुमार ठाकुर ने किया। टीम में डॉ. रोहित एवं डॉ. विवेक रंजन भी शामिल थे.

छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है लापरवाही

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान समय मक्के का मौसम है। ऐसे में छोटे बच्चे खेलते-खेलते या खाते समय मक्के के दाने, मूंगफली, चना अथवा अन्य छोटे खाद्य पदार्थ सांस की नली में खींच लेते हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर और कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है.

ये लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह

चिकित्सकों के अनुसार यदि बच्चे को अचानक तेज खांसी, सांस लेने में परेशानी, आवाज में बदलाव, घबराहट या शरीर नीला पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है.

अभिभावकों से सावधानी बरतने की अपील

IGIMS के चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को मक्का या अन्य दानेदार खाद्य पदार्थ देते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को खाते समय दौड़ने, खेलने या हंसने से रोकें ताकि भोजन सांस की नली में न फंसे.

संस्थान ने टीम की सराहना की

इस सफल उपचार पर बाल शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष, IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक एवं संस्थान के निदेशक ने पूरी चिकित्सकीय टीम की सराहना करते हुए इसे संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन