चुनाव में हार के कारण लालू परिवार में कलह : प्रेम रंजन

Published by : RAKESH RANJAN Updated At : 17 Nov 2025 12:17 AM

विज्ञापन

भाजपा का मानना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में कलह का कारण चुनाव में हुई हार है.

विज्ञापन

पटना. भाजपा का मानना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में कलह का कारण चुनाव में हुई हार है. भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि लालू परिवार में चल रही खुली कलह किसी से छिपी नहीं है. जनता अब साफ-साफ देख रही है कि राजद की हार का असली कारण कोई बाहरी चुनौती नहीं, बल्कि खुद तेजस्वी की नाकाम नेतृत्व क्षमता है. उन्होंने कहा, कि पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी हार मिलने के बाद लालू परिवार एक- दूसरे पर दोषारोपण कर रहा है, पर सच्चाई यह है कि परिवार और पार्टी दोनों में टूट-फूट की जड़ तेजस्वी यादव की अधिनायकवादी कार्यशैली और गलत निर्णय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन