कैमूर में 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं की समस्याओं का होगा समाधान, लोग होंगे लाभान्वित
kaimur News: कैमूर के भगवानपुर प्रखंड में मंगलवार को रामगढ़ और सरैयां पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
kaimur News:(पंकज सिंह) कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ एवं सरैयां पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकित शेखर ने दी.
आपके शहर में
निर्धारित समय पर होगा आयोजन
बीडीओ ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामगढ़ पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाया जाएगा. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सरैयां पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा.
विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें, आवेदन, सुझाव तथा जनसमस्याओं का निपटारा किया जाएगा. इसमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, मनरेगा और भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी.
ग्रामीणों से भाग लेने की अपील
बीडीओ ने पंचायत के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर आवेदन दें. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
Also Read:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए