कैमूर: उच्च माध्यमिक विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विद्यार्थियों को मिला सम्मान, ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ से बढ़ा उत्साह
छात्र को सम्मानित करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
भभुआ के मुजान स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को स्टूडेंट ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
Kaimur News : विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उनमें अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुजान, मोहनिया में अभिनव पहल शुरू की गयी है. इसके तहत अगस्त माह में सर्वाधिक दिनों तक विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के खिताब से सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नियमित रूप से स्कूल आने की आदत विकसित करने के साथ पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है.
आपके शहर में
तीन विद्यार्थियों की रही शत-प्रतिशत उपस्थिति
अगस्त माह में कक्षा 12 की छात्रा माया कुमारी तथा छात्र प्रिंस कुमार और कृष कुमार गुप्ता की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही. नियमित रूप से विद्यालय आने पर इन तीनों विद्यार्थियों को विद्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया. वर्ग शिक्षक राजीव कुमार ने विद्यार्थियों की नियमितता की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया.
नियमितता के साथ अनुशासन पर भी जोर
वर्ग शिक्षक राजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल बेहतर पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि नियमितता और अनुशासन के लिए भी प्रोत्साहित करना जरूरी है. ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ जैसी पहल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी. इससे अन्य विद्यार्थी भी नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे.
छोटे प्रोत्साहन से आएगा बड़ा बदलाव
विद्यालय परिवार की ओर से इस पहल को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम बताया गया. शिक्षकों का मानना है कि छोटे-छोटे प्रोत्साहन विद्यार्थियों के व्यवहार और पढ़ाई के प्रति उनके दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. विद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह पहल जारी रहेगी और अधिक से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति बेहतर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए