बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में इडी

Updated at : 04 Oct 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में इडी

मल्टीकाॅम के सीए से मिली जानकारी के आधार पर बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में इडीआने वाले दिनों में ब्राॅडसन और मल्टीकाम के कई बालू माफियाओं की हाे सकती है गिरफ्तारी

विज्ञापन

मल्टीकाॅम के सीए से मिली जानकारी के आधार पर बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में इडी

आने वाले दिनों में ब्राॅडसन और मल्टीकाम के कई बालू माफियाओं की हाे सकती है गिरफ्तारी

संवाददाता,पटना

बालू के अवैध खनन करके सरकार को चूना लगाने वाली कंपनी ब्राडसन और आदित्य मल्टीकॉम के सभी प्रमुख किरदारों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की नजर है. केंद्रीय एजेंसी, जांच में मिले दस्तावेज के आधार पर कड़ी दर कडी जोड़ रही है और इसके आधार पर लोगों की गिरफ्तार कर रही है. इस मामले में अभी तक ग्यारह गिरफ्तारियां हो चुकी है. कोलकता से गिरफ्तार हुए आदित्य मल्टीकॉम के सीए जय नारायण गुप्ता से मिली जानकारी के आधार पर इडी बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी में है. सूत्रा का कहना है कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसी कंपनी के कुछ और अधिकारियों को पूछताछ के नोटिस भेज सकती है.

पिछले 15 दिनों में आदित्य मल्टीकॉम से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी

इडी ने मंगलवार को कोलकाता में दो स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया. इसमें एजेंसी ने आदित्य मल्टीकॉम के सीए जय नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया. इससे पहले बालू घोटाला मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा की जा चुकी है.बालू सिंडिकेट के और भी लोेग इडी के रडार पर हैं.बिहार में बालू का अवैध धंधा कोई नया नहीं है यहां की दो बड़ी कंपनियां मिलकर बालू का सबसे ज्यादा व्यापार करती हैं. इनमे ब्रॉडसन संस और आदित्य मल्टीकाम प्रमुख हैं. इन दो कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने राज्य में बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया और यहां बकायदा बालू का सिंडिकेट बना लिया था. इस सिंडिकेट की वजह से सरकार के राजस्व की बड़ी चोरी की जा रही थी. बालू के इस अवैध धंधे के इडी लंबे समय से अपनी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है.28 सितंबर को धनबाद के बालू कारोबारी अजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले इसी महीने के 19 सितंबर को केंद्रीय एजेंसी ने सिंडिकेट के एक सदस्य पुंज सिंह को गिरफ्तार किया था.इस मामले में इडी ने पहले ही मेसर्स आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सतीश कुमार सिंह और जगनारायण सिंह समेत अन्य को जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन