7500000 महिलाओं को नवरात्रि में सीएम नीतीश देंगे तोहफा, इस दिन खाते में आयेगा 10-10 हजार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2025 5:58 PM
AI फोटो
CM Nitish Gift: बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इसके तहत 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है.
CM Nitish Gift: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक योजना की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसका शुभारंभ 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर करेंगे.
अधिकतम कितनी राशि उपलब्ध होगी
योजना के तहत सबसे पहले महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त सीधे भेजी जाएगी. जब महिलाएं इस राशि से रोजगार शुरू करेंगी और सफलता के साथ काम करेंगी, तब उन्हें दूसरी किस्त के रूप में 2 लाख रुपये और दिए जाएंगे. यानी हर परिवार की एक महिला को कुल 2 लाख 10 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद उपलब्ध होगी. इस सहायता से महिलाएं न केवल अपने लिए रोजगार खड़ा कर पाएंगी, बल्कि अपने पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्षम होंगी.
महिलाओं के लिए खुशियों की बरसात
बिहार में खेती-किसानी से जुड़ी एक कहावत है कि हथिया नक्षत्र की बारिश धान की फसल को मजबूत बनाती है. उसी तरह इस बार हथिया नक्षत्र में नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए भी खुशियों और सौगातों की बारिश करने का फैसला किया है. यह योजना महिलाओं के लिए वैसी ही शुभ शुरुआत है, जैसी किसानों के लिए हथिया की बरसात मानी जाती है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई कदम उठा चुके हैं. पंचायत और नगर निकाय चुनावों में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे लाखों महिलाएं गांव-गांव में जनप्रतिनिधि बनीं. पुलिस और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया. अब यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा दिखेगा असर
इस योजना का सबसे बड़ा असर ग्रामीण इलाकों में दिखाई देगा. महिलाएं जब स्वरोजगार से जुड़ेंगी तो गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. बाजार और हाट-बाजार विकसित होंगे, जिससे उनके प्रोडक्ट आसानी से बिक सकेंगे. आने वाले समय में यह योजना बिहार से पलायन रोकने में भी मदद करेगी क्योंकि रोजगार के अवसर गांव में ही उपलब्ध हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










