चार बड़े नालों के साथ वार्डों में उड़ाही का काम शुरू
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 08 Apr 2025 7:51 PM
patna news: दानापुर. माॅनसून के आने के पूर्व ही नगर परिषद प्रशासन द्वारा पोकलेन से बड़े चार नालों व 40 वार्डों के नालों की उड़ाही शुरू कर दिया गया है.
दानापुर. माॅनसून के आने के पूर्व ही नगर परिषद प्रशासन द्वारा पोकलेन से बड़े चार नालों व 40 वार्डों के नालों की उड़ाही शुरू कर दिया गया है. नाला उड़ाही को लेकर मंगलवार को नप के सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में इओ पंकज कुमार ने बताया कि परिषद क्षेत्र के चार बड़े नालों की उड़ाही का टेंडर कर काम शुरू करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि बेली रोड के नाला, घुड़दौड़ रोड, नासरीगंज समेत आदि बड़े नालों की उड़ाही का कार्य पोकलेन से किया जा रहा है, ताकि बारिश में बेली रोड की कॉलोनियों समेत आदि मोहल्लों में जल जमाव न हो. उन्होंने बताया कि बीबीगंज में नाला उड़ाही करने में मकान मालिक दिक्कत करते हैं.
इसको देखते हुए पुलिस बल के सहयोग से नाले पर स्थायी रूप से बने पक्का ओटा को हटाकर नाला उड़ाही कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर प्रबंधक, सफाई निरीक्षक, जमादार व सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिया गया है कि नाला उड़ाही में कोई भी कोताही नहीं बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला जुर्माना
दानापुर. नगर को स्वच्छ सुंदर और जाम से निजात दिलाने को लेकर एक बार फिर नप प्रशासन का मंगलवार को रूपसपुर नहर से आरपीएस मोड़ तक बुलडोजर चला.डीएम व एसडीओ आदेश के बाद नगर परिषद प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से रूपसपुर नहर से आरपीएस मोड़ तक टाउन क्लिन ऑपरेशन चलाया. घंटाें तक चले व्यापक रूप से अभियान में बुलडोजर से झोंपड़ियों व गुमटी को ध्वस्त किया गया है.
अतिक्रमणकारियों से 16 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. अभियान नप के इओ पंकज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में अपर इओ पंकज कुमार, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार व ब्रजेश सिंह समेत अन्य रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










