किलकारी में बाल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

किलकारी बाल भवन में बाल दिवस के अवसर पर विविध और रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटना किलकारी बाल भवन में बाल दिवस के अवसर पर विविध और रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुआ. आयुषी कुमारी की देश और समानता पर प्रस्तुत कविता को सभी ने खूब सराहा. इसके बाद 22 विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक मयूर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अगली कड़ी में लगभग 50 छात्रों ने कठपुतली नाटक गली-गली सिम-सिम प्रस्तुत किया, जिसमें मनोरंजन के साथ एक शिक्षाप्रद संदेश भी निहित था. इस अवसर पर शिल्प प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें किलकारी के 14 छात्रों और अन्य विद्यालयों के 22 छात्रों ने भाग लिया. किलकारी के बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री, लकड़ी, गत्ते व पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं, जो सृजनशीलता और पर्यावरण जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण थीं. साथ ही, चित्रकला प्रतियोगिता में किलकारी के 26 और अन्य विद्यालयों के 44 छात्रों ने भाग लिया. मेला या बाल दिवस” विषय पर बनाये गये चित्रों में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रंगों की सुंदर समझ स्पष्ट रूप से दिखी. पूरा दिवस बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर रहा. संस्था के अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




