चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही पर पटना के 4 पुलिस अफसर समेत कई सिपाही सस्पेंड

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :19 Jul 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
chandan mishra murder| Big action in Chandan Mishra murder case, 4 police officers of Patna and several constables suspended

Chandan Mishra Murder Case: पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. शास्त्रीनगर थाना के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं. वहीं, कोलकाता के न्यू टाउन से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Chandan Mishra Murder Case: पटना के बहुचर्चित पारस अस्पताल हत्याकांड में पुलिस प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई हुई है. गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने वाले शास्त्रीनगर थाना के दो दरोगा, दो सहायक दरोगा और दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान गंभीर कर्तव्यहीनता दिखाई, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया.

कोलकाता से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

इस बीच पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ी सफलता भी मिली है. पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार तड़के कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी एक आवासीय परिसर में छिपे थे.

आरोपियों से पूछताछ जारी

पटना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. इनके तार सीधे शेरू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसने चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी दी थी. गौरतलब है कि बिहार और बंगाल की STF की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है.

जेल में ही रची गई थी हत्या की साजिश?

हत्या की इस साजिश ने बिहार की जेलों में बैठे गैंगस्टर्स और पुलिस तंत्र की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है. अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश जेल में ही रची गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

Also Read: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से शेरू गैंग के 3 शूटर पकड़े गए, जेल से रची गई थी साजिश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन