Kal Ka Mausam: घने कोहरे के बीच बढ़ेगा थोड़ा तापमान, बिहार में मंगलवार को लीजिए धूप का आनंद

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: People warm themselves near a bonfire during a cold winter morning, in New Delhi, Wednesday, Jan 4, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_04_2023_000095B)

Bihar Weather: मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है. पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहने और कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में ठंड से जनजीवन प्रभावित है. सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी. वैसे मौसम विभाग ने दी राहत वाली खबर दी है. मंगलवार को हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. हवाओं का रुख बदलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि पटना समेत कुछ जिलों में तापमान में मामूली गिरावट भी संभव है. मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि मंगलवार को पूरे बिहार में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी

पटना मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार में ठंड का प्रकोप जारी रहा. लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा. मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा भी रहेगा. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इस बदलाव से उत्तर और पूर्व बिहार के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन