ePaper

Bihar: तेज प्रताप यादव अब बनेंगे कैप्टन, पायलट ट्रेनिंग के लिए दिये इंटरव्यू में हुए पास

Updated at : 24 Jun 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

Bihar: पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर शेयर की थी. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने कहा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तब वो इसके लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

Bihar: पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे. उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेज प्रताप यादव समेत 18 प्रत्याशियों को सफल घोषित किया है. बताया जा रहा है कि अगर तेज प्रताप यादव पायलट बनते हैं तो वो वाणिज्य पालयलट बनेंगे.

देश सेवा की जताई इच्छा

कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे, तब तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर शेयर की थी. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने कहा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तब वो इसके लिए तैयार हैं.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन