Bihar Politics: राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार में सियासी हलचल तेज

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 Feb 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav met governor| Bihar Politics: Tejashwi Yadav reached Raj Bhavan early morning to meet the Governor.

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते तेजस्वी

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के पीछे के कारणों ने सियासी हलचल तेज कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के पीछे के कारणों ने सियासी हलचल तेज कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव ने बिहार में ध्वस्त विधि व्यवस्था पर राज्यपाल को विज्ञापन सौंपे हैं. इस ज्ञपन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के व्यपात अराजक स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया है. तेजस्वी यादव की इस अचानक मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चा शुरू कर दी. क्या यह मुलाकात कोई बड़ा राजनीतिक खेल है या फिर यह महज एक औपचारिक मुलाकात है.

बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था पर दिया ज्ञापन

उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि, बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है. प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है. पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रहे हैं. विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में 20 IT कंपनियां करेंगी निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद

उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में ये भी लिखा गया है कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है. ख़ुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है. राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है. प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है और मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के साथ एक्स पर फोटो पोस्ट कर जानकारी दी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन