Bihar Politics: जीतनराम मांझी की नाराजगी पर भाजपा की नजर, दिलीप जायसवाल ने दिया दो टूक जबाव

दिलीप जायसवाल
Bihar Politics: जीतनराम मांझी के हालिया बयानों से भाजपा की नजर है. मांझी की नाराजगी के सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीतनराम मांझी तो बहुत खुश हैं, नाराजगी कहां है.
Bihar Politics: पटना. एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवास मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी लगातार बीजेपी पर दवाब बनाने लगे हैं. मांझी कभी बिहार विधानसभा की 40 सीटों पर दावा कर रहे हैं, तो कभी यह कहते हैं कि गठबंधन में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. मांझी के इन बयानों से भाजपा की नजर है. मांझी की नाराजगी के सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीतनराम मांझी तो बहुत खुश हैं, नाराजगी कहां है.
मांझी आज हमसे ज्यादा खुश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की कोई नाराजगी नहीं है. मांझी जी तो हमसे भी अधिक खुश हैं. आज सुबह ही मुलाकात हुई थी, वह बहुत खुश हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. एनडीए में कही कोई दिक्कत नहीं है. पूरी मजबूती के साथ हमलोग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी और एनडीए की सरकार बनेगी.
विपक्ष में एकजुटता संभव नहीं
तेजस्वी यादव के मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि इन लोगों का गठबंधन बेमेल गठबंधन है. दोनों तराजू पर मेंढक की तरह हैं. एक इधर से उछाल के जाएगा, एक उधर से उछाल कर चला जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां बड़ी भूमिका में आना चाहती हैं, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल कभी उन्हें बड़ी भूमिका में आने नहीं देना चाह रहा है, इसलिए इसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.
पारस से अब भाजपा को कोई मतलब नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की एनडीए छोड़ने पर उन्होंने कहा कि मेरा गठबंधन लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास से है, हमको उस पार्टी से कोई मतलब नहीं है. उनका रहना नहीं रहना बिहार की राजनीति या एनडीए की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं डालनेवाला है. दिलीप जायसवाल ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए उनको चेतावनी दी और कहा कि उनको अपने आदत में सुधार लाना चाहिए.
Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




