बिहार में BJP 8 दिनों तक मनाएगी स्थापना दिवस, जानिए हर एक दिन का शेड्यूल

Published by :Preeti Dayal
Published at :26 Mar 2026 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics BJP celebrate foundation day

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी 8 दिनों (5 से 12 अप्रैल) तक स्थापना दिवस मनाएगी. हर दिन के लिए शेड्यूल बना लिया गया है. साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं. कार्यक्रम के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी इस बार अलग तरीके से स्थापना दिवस मनाएगी. पूरे 8 दिनों के लिए कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. पार्टी ऑफिस में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई. कार्यक्रम के बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पांच से सात अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी ऑफिस की सजावट करेंगे.

इसके बाद 6 अप्रैल को सभी ऑफिस में विकास यात्रा होगी. कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा के झंडे को फरायेंगे. इतना ही नहीं, झंडे के साथ सेल्फी लेना और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करना होगा. 6 या 7 अप्रैल को हर बूथ पर प्राथमिक और एक्टिव सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा.

आठ और नौ अप्रैल को जिला ऑफिस में एक्टिव सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग चुने गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान सात से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलेगा. इसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्य के ऊपर के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह कार्यक्रम एक विधानसभा में 50 बड़े गांव में आयोजित किए जायेंगे.

स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए इन्हें दी गई जिम्मेदारी

संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने बताया कि प्रदेश स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के इंप्लीमेंटेशन के लिए को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. इसमें प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पिंकी कुशवाहा, सत्यपाल नरोत्तम और राजीव रंजन को शामिल किया गया है. इसके लिए 13 भागों में कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए हैं.

मिथिला के लिए डॉ. रागिनी रानी, तिरहुत के लिए संजय तिवारी, मगध के लिए स्वाति सिन्हा, शाहाबाद जनार्दन शर्मा जोगी और चंपारण के लिए अर्जुन गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है. सारण के लिए गौतम कुमार, भागलपुर के लिए विट्ट सोनी, कोसी के लिए पूनम शर्मा, सीमांचल-अमरेश कुमार ओझा, पटना के लिए निधि सिंह, मुंगेर के लिए सुशांत कुमार और बेगूसराय के लिए अर्चना ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: बिहार में पहली बार प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस होगा तैयार, पटना में बनेगा कॉल सेंटर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन