बिहार में 4.82 लाख लोगों की घरों पर लगेगा सोलर रूफटॉप, जानिए सरकार का लक्ष्य

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में लोगों की घरों पर सोलर रूफटॉप लगाया जाएगा. सरकार की ओर से यह टारगेट सेट किया गया है कि अगले एक साल में 4.82 लाख घरों को यह लाभ मिले. इसके अलावा बिहार के हर जिले में 'मॉडल सोलर विलेज' भी डेवलप किया जाएगा.
Bihar News: बिहार सरकार ने लोगों की घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने को लेकर टारगेट सेट किया है. अगले साल तक राज्य के 4.82 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप लगाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी दी जाएगी. सेंट्रल सब्सिडी के तहत 1 केवी के प्लांट पर 30000, 2 केवी पर 60000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक कैपेसिटी वाले प्लांट पर ज्यादा ले ज्यादा 78000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है.
कितने प्रतिशत के ब्याज पर मिलेगा लोन?
सरकार की तरफ से लगभग 6.0 प्रतिशत की ब्याज दर पर बैंक से लोन देने का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही करीब 58 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम से जोड़ने की योजना बनाई गई है. इसे अगले 4 सालों में पूरा किया जा सकेगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. इस बैठक में उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
मुख्य सचिव ने डीएम से क्या कहा?
बैठक में डीएम को भी आदेश दिया गया कि लोन से जुड़ी जो कोई भी बाधा आ रही है, उसे दूर किया जाए. इतना ही नहीं, लोन के आवेदन, स्वीकृति और वितरण के लिए भी डीएम को कैंप लगाने का आदेश दिया. साथ ही बैंकों की ओर से बिना जरूरी के डॉक्यूमेंट्स पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया है. इस बैठक में कई मुख्य अधिकारी शामिल हुए.
‘मॉडल सोलर विलेज’ को डेवलप करने की भी योजना
जानकारी के मुताबिक, लगभग 2.5 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए स्वीकृति मिल गई है. इसे अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जा सकेगा. इस पूरी योजना को साल 2027 तक पूरा किए जाने की योजना है. जानकारी के मुताबिक, ‘मॉडल सोलर विलेज’ को हर जिले में डेवलप किए जाने की भी योजना है.
Also Read: JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










