बिहार में गुटखा-पान मसाला पर बड़ा एक्शन, एक साल के लिए पूरी तरह बैन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Apr 2026 8:17 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर एक साल के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. 30 मार्च 2026 से लागू इस फैसले का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और तंबाकू के सेवन पर रोक लगाना है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने एक बार फिर तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला पर सख्त कदम उठाया है. राज्य में इन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर अगले एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. यह आदेश 30 मार्च 2026 से प्रभावी हो चुका है.

स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह खाद्य संरक्षा आयुक्त लोकेश कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सरकार का मानना है कि तंबाकू युक्त उत्पाद गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं, जिनमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी शामिल है. ऐसे में इन पर नियंत्रण बेहद जरूरी है.

फूड सेफ्टी कानून के तहत कार्रवाई

यह प्रतिबंध फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के तहत लागू किया गया है। इससे पहले भी बिहार में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसकी अवधि अब बढ़ा दी गई है. सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के उत्पादों के सेवन को रोका जाए और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए.

अवैध कारोबार पर भी लगेगी लगाम

सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से न केवल लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा, बल्कि अवैध कारोबार पर भी रोक लगेगी. गुटखा और पान मसाला के अवैध निर्माण और बिक्री की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं. ऐसे में प्रशासन अब इस पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी में है.

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. संबंधित विभागों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें और तंबाकू उत्पादों से दूर रहें.

Also Read: नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, बोले- कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा, बेटे निशांत पर क्या कहा?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन