ePaper

Bihar News: जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने 13 प्रचार गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, EVM और VVPAT की दी जाएगी जानकारी

Updated at : 18 Aug 2025 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur news -

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के डीएम ने कुल 13 प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. यह गाड़ी जिले के सभी 11 विधानसभाओं में घुमेगी. इसके जरिए मतदाताओं को EVM और VVPAT को लेकर जागरूक किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है. शनिवार को जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के लिए कुल 13 मोबाइल प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत सेन ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं को EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और VVPAT (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की जानकारी दी जाएगी. खास बात यह है कि मतदाता केवल मशीन देखेंगे ही नहीं बल्कि उनके संचालन की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी प्राप्त करेंगे. प्रत्येक वाहन पर मास्टर ट्रेनर तैनात रहेंगे, जो लोगों को मशीन की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे.

20 दिनों तक चलेगा अभियान

अभियान अगले 20 दिनों तक चलेगा और विधानसभावार तय रूट चार्ट के अनुसार वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचेंगे. वाहनों पर आकर्षक बैनर और स्टैंडी भी लगाए गए हैं, ताकि संदेश ज्यादा प्रभावशाली ढंग से आम लोगों तक पहुंच सके.

EVM और VVPAT पूरी तरह सुरक्षित

डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं की भागीदारी अहम है. हर मतदाता को न केवल मतदान केंद्र तक पहुंचना चाहिए बल्कि मशीनों की पारदर्शिता को भी समझना जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि EVM और VVPAT पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. इस पहल से मतदाता आत्मविश्वास के साथ मतदान कर सकेंगे.

ALSO READ: “चारा चोरी करने वाले अब वोट चोरी का फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे”, केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव पर बोला हमला

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन