Bihar Rain Alert: बिहार के इन 4 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: पटना समेत बिहार के कई जिलों में इन दिनों गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को तेज धूप, 90% आर्द्रता और 39 डिग्री तापमान के चलते लोगों को करीब 50 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ. हालांकि देर रात आई बारिश ने थोड़ी राहत दी, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को तापमान और नमी (आर्द्रता) के घातक मेल ने वातावरण को ऐसा बना दिया कि लोगों को दिनभर बेचैनी का सामना करना पड़ा. हालांकि देर रात 11:30 बजे आई तेज हवा और हल्की बारिश ने कुछ राहत जरूर दी, लेकिन दिनभर की तपिश और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.
पटना में पारा 39 डिग्री, पर महसूस हुआ 50 डिग्री का ताप
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन 90 प्रतिशत आर्द्रता की वजह से तापमान का अनुभव 10 से 12 डिग्री अधिक हुआ. यानी कि लोगों को लगभग 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई. गर्मी और नमी के इस घातक संयोजन ने खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया. गर्म हवाएं और चिपचिपी उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया.
मंगलवार को बादल, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि सूरज की तीव्रता में सोमवार को थोड़ी कमी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई. फिर भी 51 प्रतिशत आर्द्रता ने मौसम को बेहद असहज बना दिया. न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई और यह 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
राज्य में सबसे गर्म मोतिहारी, सबसे ठंडा मधेपुरा
राज्य के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्मी मोतिहारी में रही, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस को छू गया. वहीं सबसे ठंडा शहर रहा मधेपुरा, जहां न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
किशनगंज, अररिया और सुपौल के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.
शुक्रवार से राहत के संकेत
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से रविवार के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल, राज्य में उमस और गर्मी का कहर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










