ePaper

Bihar: पटना सिटी में जमीन ब्रोकर पर फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 23 Jun 2024 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: पटना सिटी में जमीन ब्रोकर पर फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

Bihar: पटना सिटी के आलमगंज थाने के मीना बाजार जल्ला रोड में रविवार की सुबह अपराधी ने 45 वर्षीय युवक अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar: पटना सिटी. आलमगंज थाना के मीना बाजार जल्ला रोड में रविवार की सुबह अपराधी ने 45 वर्षीय युवक अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. घर के समीप में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. गोली लगने से जख्मी अरुण को परिवार के लोग उपचार के लिए एनएमसीएच लेकर गये. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पुरानी रंजिश में हुई हत्या

घटनास्थल पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि युवक की हत्या मामले में पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदू पर छानबीन कर रही है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश है. मृतक के पिता मदन मोहन प्रसाद का कहना है कि साजिश रच बेटा की हत्या की गयी है.

Also Read: Bihar: भागलपुर की महिला फुटबॉलरों के इस गांव का होगा विकास, बनेगा स्टेडियम व मल्टीपर्पस हॉल

चार पांच की संख्या में थे अपराधी

बताया जाता है अरुण जमीन ब्रोकर का कार्य करता था. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आलमगंज में लगे सीसीटी फुटेज को खंगाल रही है. परिजन व स्थानीय लोगो का कहना है कि चार पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद हथियार लहराते फरार हो गये है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन