Bihar Crime: पटना में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: पटना के पीपरा थाना इलाके से मंगलवार को एक महिला का अधजला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. झाड़ियों से बरामद इस शव की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना के पीपरा थाना इलाके से मंगलवार को एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार यह शव बसियावा लोदीपुर गांव के सिक्स लेन के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है. इस अधजले शव की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पीपरा थाना प्रभारी राजकुमार पाल के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है. महिला ने साड़ी पहन रखी थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

झाड़ियों में छुपाया शव

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है. इसके बाद अपराधी ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है. इसके बाद उसने शव को अधजली अवस्था में ही झाड़ियों में छुपा दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है. ताकि यह पता चल सके कि कहीं से किसी महिला के लापता होने की सूचना तो नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Good News: बहुत जल्द फोरलेन होगा इस शहर का बाईपास सड़क, बस बारिश थमने का इंतजार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन