ePaper

इग्नू में एडमिशन के लिए 31 मार्च तक आवेदन

Updated at : 18 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
इग्नू में एडमिशन के लिए 31 मार्च तक आवेदन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी 2025 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है व नामांकन की अंतिम तिथि प्रमाणपत्र और सेमेस्टर पाठ्यक्रम को छोड़कर 31 मार्च तक बढ़ा दी गयी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी 2025 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है व नामांकन की अंतिम तिथि प्रमाणपत्र और सेमेस्टर पाठ्यक्रम को छोड़कर 31 मार्च तक बढ़ा दी गयी है. वैसे ही पुनः पंजीकरण की भी अंतिम तिथि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक बढ़ा दी गयी है. शिक्षार्थी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रस्तावित 333 पाठ्यक्रमों में और ऑनलाइन मोड के माध्यम से 44 पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं. शिक्षार्थी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से नामांकन के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in लिंक पर और ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in का उपयोग कर प्रवेश ले सकते हैं. साथ ही शिक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि इस क्षेत्रीय केंद्र के विभिन्न शिक्षार्थी सहायता केंद्रों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों के विवरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट http://rcpatna.ignou.ac.in का अवलोकन एक बार अवश्य करें. साथ ही अगले सेमेस्टर, वर्ष में पुनःपंजीकरण की प्रक्रिया के लिए https://onlinerr.ignou.ac.in लिंक का उपयोग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन