000 मनेर. महिला की मौत के बाद भिड़े मायके और ससुराल वाले, जमकर हुई रोड़ेबाजी, कई लोग हिरासत में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 11:09 PM

विज्ञापन

शेरपुर गांव निवासी बीमार महिला की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व झड़प हुई.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी बीमार महिला की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व झड़प हुई. इसे लेकर गांव घंटों रणक्षेत्र बना रहा. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि शेरपुर गांव निवासी स्व.मदन राय की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. इसके बाद मदन राय की पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों के साथ मायके रह रही थी. इस बीच रेखा देवी की तबियत काफी खराब होने के कारण मायके वाले व पिता उसे बच्चों के साथ सुबह शेरपुर ससुराल पहुंचा दिये. इसके बाद महिला की काफी देर बाद मौत हो गयी. इसकी सूचना ससुराल वालों ने मायके वालों को देकर रीति रिवाज से पास के गंगा घाट पर दाह संस्कार कर दिया. शाम को पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी के हत्या करने सहित कई आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे, जिसके बाद दोनों ओर से झड़प के साथ ही घंटों रोड़ेबाजी होती रही. इसे लेकर मोहल्ले के लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गयी. वहीं मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी रही. इस सबंध में मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन