पटनाः महावीर मंदिर, इस्कॉन सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन की टाइमिंग, यहां लाइव देख सकेंगे आरती

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

पटना महावीर मंदिर की तस्वीर

Aaj Ka Darshan: बुधवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन की टाइमिंग निर्धारित है. पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में सुबह की आरती सुबह 5 बजे होती है. बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह की मंगला आरती 4:30 बजे से होती है.बड़ी पटनदेवी में सुबह पांच बजे से मां भगवती की पूजा-पाठ शुरू हो जाते है.

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. आइए जानते हैं आज यानी बुधवार को आप शहर के प्रमुख मंदिरों में लाइव दर्शन कब कर सकेंगे.

लाइव देख सकते हैं आरती

लाइव आरती देखने के लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह की आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होती है. इसके बाद सुबह 11 बजे, शाम चार बजे आरती होती है, वहीं संध्या आरती 7:30 बजे और शयन आरती 10:30 बजे होती है.

इस्कॉन मंदिर में आरती

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह की मंगला आरती 4:30 बजे से होती है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होती है. लेकिन सुबह के मंगला आरती का ही प्रसारण किया जाता है. जिसे श्रद्धालु इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर देख सकते हैं.

बड़ी पटनदेवी में सुबह पांच बजे की आरती

शक्तिपीठ से मां भगवती की पूजा-पाठ शुरू हो जाते है, साढ़े पांच बजे से मंगला आरती शुरू होती है, इसके बाद भक्तों के दर्शन पूजन, दोपहर एक बजे से दो बजे तक मंदिर का कपाट बंद रहता है. शाम को साढ़े आठ बजे से शयन आरती होती है, मंगलवार को रात नौ बजे शयन आरती की जाती है.

छोटी पटनदेवी में की मंगला आरती

सिद्धशक्तिपीठ छोटी पटनदेवी में मंगला आरती पांच बजे होती है, इसके बाद भगवती की पूजा-अर्चना और श्रृंगार के उपरांत सात बजे खुलता है दर्शन पूजन के लिए भगवती का पट खुलता है. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मंदिर का कपाट विश्राम को लेकर बंद किया जाता है. तीन बजे से रात नौ बजे तक भगवती का दर्शन पूजन,संध्या आरती सात बजे और रात नौ बजे शयन आरती के बाद मंदिर का कपाट बंद हो जाता है.

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में गुरु महाराज के जीवन दर्शन की कथा

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक धार्मिक आयोजन होता है दरबार साहिब हुकूमनामा से खुलता है. इसके बाद पौने चार बजे से आशा दी वार से इसकी शुरुआत होती है. छह से साढ़े सात बजे तक शबद कीर्तन फिर अरदास,हुकूमनामा के बाद कथा आठ बजे से होती है. शाम को सोदर चौकी कीर्तन पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच,रहिरास साहिब का पाठ साढ़े छह से सात बजे तक,अरदास व आरती व अरदास सात बजे से साढ़े सात बजे तक फिर साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर कथा होती है.

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन